कैमरून ग्रीन को ऑस्ट्रेलिया के लिए अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी करने का भरोसा
ब्रिजटाउन, 4 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर कैमरून ग्रीन को टीम में अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी करने का भरोसा है। ग्रीन का हाल में इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन रहा था।
फुटबॉल के दिग्गज पैट्रिस एवरा यूरो 2024 के लाइव कवरेज के लिए सोनी नेटवर्क...
मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। देश के प्रमुख प्रसारक-सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने इस साल के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट- यूईएफए यूरो 2024 के लाइव कवरेज के लिए फ्रांस फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान पैट्रिस एवरा को एक्सपर्ट पैनलिस्ट के रूप में एक्सपर्ट्स की अपनी टीम में शामिल किया है। एवरा यूईएफए यूरो 2024 के दौरान प्रमुख स्टूडियो शो-फुटबॉल एक्स्ट्रा-में एक्सपर्ट्स के प्रतिष्ठित पैनल में शामिल होंगे। वह प्रत्येक मैच के अपने उत्कृष्ट विश्लेषण से दर्शकों के अनुभव को और समृद्ध बनायेंगे।
इगा स्वियाटेक का सेमीफाइनल में गॉफ से मुकाबला
पेरिस, 4 जून (आईएएनएस)। इगा स्वियाटेक ने मार्केटा वोंद्रोसोवा को मात्र 62 मिनट में 6-0, 6-2 से रौंद कर फ्रेंच ओपन के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। तीन बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन ने अपना क्लास दिखाते हुए पांचवीं सीड चेक खिलाड़ी को मंगलवार को लगातार सेटों में ध्वस्त कर दिया।
शाहीन आफरीदी द हंड्रेड से हटे, कनाडा की ग्लोबल टी 20 लीग में खेलेंगे...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी अपने परिवार के साथ समय गुजारने के लिए द हंड्रेड से हट गए हैं और कनाडा की ग्लोबल टी 20 लीग से बातचीत कर रहे हैं।दोनों लीग 2024 में साथ-साथ होंगी और आफरीदी का हटना द हंड्रेड के लिए एक बड़ा झटका है।
ईशा म्यूनिख विश्व कप में छठे स्थान पर
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। ईशा सिंह म्यूनिख में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप राइफल/पिस्टल में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में छठे स्थान पर रहीं, जबकि भारत की अपने पहले पदक की तलाश अब भी जारी रही।
टी 20 विश्व कप में आत्मविश्वास से उतरने के लिए तैयार कमिंस
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस टी 20 विश्व कप में उतरते समय आत्मविश्वास से भरपूर हैं और उनका मानना है कि उनका खेल इस समय सर्वश्रेष्ठ पर है।
सुनील गावस्कर की विश्व कप प्लेइंग-11 में विराट ओपनर
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को सलामी जोड़ी के रूप में चुना है।
टी20 विश्व कप होगा द्रविड़ का टीम इंडिया के साथ अंतिम कार्यकाल
न्यूयॉर्क, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने यह साफ कर दिया है कि वो टी20 विश्व कप के बाद इस पद को अलविदा कह देंगे। अब सवाल ये है कि राहुल द्रविड़ को रिप्लेस कौन करेगा?, जिसका जवाब मेगा-इवेंट के बाद मिल सकता है।
पहली चुनौती में आयरलैंड को मात देने उतरेगा भारत (प्रीव्यू)
न्यूयॉर्क, 4 जून (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2024 में भारत का पहला मैच आयरलैंड के ख़िलाफ़ बुधवार को न्यूयॉर्क में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम आठ बजे शुरू होगा। यह दोनों टीमों के बीच कुल नौवां मुक़ाबला होगा। अब तक हुए आठ भारत-आयरलैंड मुक़ाबलों में भारत ने सात मुक़ाबले जीते हैं, जबकि एक मैच रद्द रहा है। वहीं टी20 विश्व कप में दोनों टीमें एक बार भिड़ी हैं, जिसमें भारत को ही जीत मिली है।
थीक्षाना ने विश्व कप में श्रीलंका के व्यस्त कार्यक्रम की आलोचना की
न्यूयॉर्क, 4 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका के स्पिनर महेश थीक्षाना ने अपनी टीम के व्यस्त टी20 विश्व कप कार्यक्रम की आलोचना करते हुए इसे 'अनुचित' बताया है। वानिंदु हसरंगा की अगुवाई वाली टीम अपने चार ग्रुप चरण के मैच चार अलग-अलग वेन्यू पर खेल रही है।










