छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 42 अधिकारियों का किया तबादला

रायपुर, 6 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य भर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों, प्रधान सचिवों और जिला कलेक्टरों का तबादला किया।

छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी दी

रायपुर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रायपुर में हुई कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण प्रशासनिक और जनहित संबंधी निर्णय लिए गए।

छत्तीसगढ़ सरकार ने 24 घंटे में वापस लिया कर्मचारियों के राजनीतिक गतिविधियों पर रोक...

रायपुर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने संबंधी अपना आदेश महज 24 घंटे के भीतर वापस ले लिया। इस फैसले ने राज्य में सियासी हलचल तेज कर दी है।

छत्तीसगढ़ : जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत 1 मई से

रायपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियां जोरों पर हैं। देशभर में 1 अप्रैल से इस प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है, जबकि राज्य में 'हाउस लिस्टिंग' यानी मकानों की गिनती का काम 1 मई से शुरू होगा। यह चरण 30 मई तक चलेगा।

सुकमा जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त, सुरक्षा बलों की बहादुरी से ऐतिहासिक सफलता

सुकमा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले को अब पूरी तरह नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। वर्षों से माओवादी हिंसा का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई, सटीक रणनीति और जनसहयोग से शांति का माहौल बन गया है। 1980 के दशक से चली आ रही नक्सली गतिविधियां अब समाप्त हो चुकी हैं। जिला पुलिस ने 31 मार्च 2026 को इसकी औपचारिक घोषणा की।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

रायपुर/दंतेवाड़ा, 31 मार्च (आईएएनएस)। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े पांच माओवादी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।

कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ (कांकेर), 3 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतिम चरण में पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा इलाके के दो हार्डकोर नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान शंकर और हिडमा के रूप में हुई है।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राष्ट्रपति से माफी...

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की सीएम व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कथित अपमान को लेकर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ममता बनर्जी से राष्ट्रपति मुर्मु से माफी मांगने की मांग की है।

बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नए सुरक्षा कैंप की स्थापना से विकास और...

बीजापुर (छत्तीसगढ़), 31 जनवरी (आईएएनएस)। बीजापुर के नक्सल प्रभावित थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के ग्राम मुक्‍कावेली में 29 जनवरी को एक नई सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना सफलतापूर्वक की गई। यह कैम्प डीआरजी, जिला बल और छत्तीसगढ़ विशेष सुरक्षा बल 19वीं वाहिनी की संयुक्त टीमों द्वारा स्थापित किया गया है। इस कदम से क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

नारायणपुर दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, 361 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का...

रायपुर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय नारायणपुर दौरे पर हैं। इस दौरान वह 361 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार और प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

खरी बात