SGSU Advertisement
Home खबर फ्लिपकार्ट की क्विक-कॉमर्स कोरोबार में कदम रखने की योजना

फ्लिपकार्ट की क्विक-कॉमर्स कोरोबार में कदम रखने की योजना

0
185

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट क्विक-कॉमर्स कारोबार में प्रवेश करने की योजना बना रही है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को खरीददारी के तुरंत बाद ऑर्डर की डिलिवरी सुनिश्चित करना है। मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

टेकक्रंच ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कंपनी का इरादा इस साल मई की शुरुआत में चुनिंदा स्थानों पर तत्काल-डिलीवरी सेवा शुरू करने का है।

हालाँकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि चर्चा जारी है और समयसीमा में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

रिपोर्ट में फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, “ई-कॉमर्स फर्म ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाएँ पूरी करने और मूल्य, चयन तथा गति में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, आने वाले महीनों में इस मोर्चे पर और अधिक पहल की उम्मीद है।”

उल्लेखनीय है कि फ्लिपकार्ट इन दिनों तत्काल-डिलीवरी फर्म डंज़ो के अधिग्रहण की भी संभावना तलाश रहा है।

फ्लिपकार्ट ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों में कई श्रेणियों में उत्पादों की एक ही दिन में डिलीवरी शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

इस कदम से अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, लुधियाना, मुंबई, नागपुर, पुणे, पटना, रायपुर, सिलीगुड़ी और विजयवाड़ा सहित कई शहरों में ग्राहक जुड़ेंगे।

ई-कॉमर्स कंपनी ने अपने 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों सहित सभी ग्राहकों के लिए अपनी डिजिटल भुगतान पेशकश को और बढ़ाने के लिए हाल ही में अपना यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) हैंडल भी लॉन्च किया है।