Tuesday, May 26, 2026
SGSU Advertisement
Home खबर मजबूत बढ़त के बाद पीएसयू शेयर 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर

मजबूत बढ़त के बाद पीएसयू शेयर 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर

0
131

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पीएसयू शेयरों में शनिवार को भारी बढ़त दर्ज की गई। सपाट बाजार में पीएसयू सूचकांक में 2 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई।

पीएसयू शेयरों में, रेलवे के शेयर सबसे ज्यादा बढे। इरकॉन में 17 प्रतिशत से अधिक, राइट्स में 17 प्रतिशत, रेलटेल में 16 प्रतिशत, आरवीएनएल में 10 प्रतिशत, आईआरएफसी में 10 प्रतिशत, आईटीडीसी में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

एंड्रयू यूल 13 प्रतिशत ऊपर, एनएचपीसी 10 प्रतिशत, एमएमटीसी 10 प्रतिशत, एनबीसीसी 8 प्रतिशत, एनएफएल 8 प्रतिशत, एमटीएनएल 8 प्रतिशत, एससीआई 7 प्रतिशत, सटीसी 6 प्रतिशत, हुडको 6 प्रतिशत, एसजेवीएन 6 प्रतिशत, एनएलसी इंडिया 6 प्रतिशत, आईआरसीटीसी 6 प्रतिशत, जीआईसी आरई 5 प्रतिशत, आरसीएफ 5 फीसदी, केआईओसीएल 5 फीसदी ऊपर है।

कई पीएसयू शेयर एक साल के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

रेलवे शेयरों में भारी बढ़त दर्ज की जा रही है। आईआरएफसी का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 2.30 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

इसने बाजार पूंजीकरण में महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज ऑटो को पीछे छोड़ दिया।

–आईएएनएस

एसकेपी/