मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अंगद बेदी ने बेटी मेहर धूपिया बेदी को याद करते हुए एक खास पोस्ट किया। उन्होंने बेटी के जन्म के समय को याद करते हुए कहा कि समय कितनी जल्दी बीत जाता है, ये देखकर हैरानी होती है।
अभिनेता अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ बिताए कुछ अनदेखे और प्यारे पलों की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “और बस ऐसे ही, आप 8 साल की हो गईं!!!”
उन्होंने आगे लिखा, “जब आप लंबी उड़ान भरोगी, समय कहां बीत जाएगा, पता नहीं चलेगा लेकिन एक बात हमेशा याद रखना कि आपके मम्मी-पापा हमेशा आपके साथ खड़े हैं, जैसे आपके दादाजी कहते थे।”
अभिनेता ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “आपके जन्मदिन की 18 नवंबर 2018 वो तारीख है, जब तुमने हमें अपने माता-पिता के रूप में चुना। तुम ही वो वजह हो, जिसकी वजह से दो परिवार एक होकर एक परिवार बन गए!! जन्मदिन मुबारक हो मेहरुनिसा, हमेशा चढ़दी कला में रहो।”
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई 2018 को एक गुरुद्वारे में निजी समारोह में शादी की थी। 18 नवंबर 2018 को दोनों पहली बार माता-पिता बने और उनकी बेटी मेहर धूपिया बेदी का जन्म हुआ। इसके बाद 3 अक्टूबर 2021 को नेहा और अंगद दूसरी बार माता-पिता बने और उनके बेटे गुरिक का जन्म हुआ।
अभिनेता अंगद बेदी की बात करें, तो वह जल्द ही पंजाबी फीचर फिल्म रांझेया में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए वे पंजाबी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस रोमांटिक ड्रामा में उनके साथ हार्डी संधू और सिमरत कौर रंधावा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस फिल्म का निर्माण शैडो फॉक्स एंटरटेनमेंट और ड्रीम रियलिटी मूवीज द्वारा किया जा रहा है। निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कि है लेकिन 2027 में इसके रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।


