SGSU Advertisement
Home मनोरंजन इमरान हाशमी के साथ 30 साल की दोस्ती पर इमोशनल हुए ‘गनमास्टर...

इमरान हाशमी के साथ 30 साल की दोस्ती पर इमोशनल हुए ‘गनमास्टर जी9’ के डायरेक्टर, शेयर कीं तस्वीरें

0
3

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी आगामी एक्शन-रोमांस और थ्रिलर फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ रिलीज के लिए तैयार हैं। सोमवार को फिल्म निर्देशक आदित्य दत्त ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इमरान हाशमी के साथ तीन दशक की दोस्ती को सेलिब्रेट किया।

निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर इमरान हाशमी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और फिल्म ‘जहर’ वाली दिनों को याद किया। तस्वीरें पोस्ट कर आदित्य दत्त ने लिखा, “काश, लोगों को पता होता कि हम किस बेवकूफी पर हंस रहे थे। ईएमआई, मैं बस पीछे मुड़कर देख रहा हूं।”

उन्होंने लिखा, “खाने के बिल के पैसों को लेकर लड़ने से लेकर अपने सारे सीक्रेट शेयर करने तक, फिल्म जहर का पहला कट देखने के बाद आधी रात को हम दोनों खड़े होकर टेंशन ले रहे थे कि कल क्या होगा और हमारा करियर कैसा रहेगा। छोटी हो या बड़ी, हर खुशी में एक-दूसरे के साथ रहने और भरोसा दिलाने तक कि आगे भी हम एक-दूसरे के साथ रहेंगे।”

उन्होंने आगे लिखा, “अब से 5 दिन बाद फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ दुनिया के सामने होगी। मैं जानता हूं कि अब से हममें से कोई भी इसकी किस्मत तय नहीं कर सकता, ये पूरी तरह ऑडियंस के हाथ में है। नतीजा चाहे जो भी हो, मुझे इस बात पर गर्व हमेशा रहेगा कि हमने इस फिल्म के लिए अपना 100 प्रतिशत दिया है। कोई भी नतीजा हमारी मेहनत और इस सफर को हमसे नहीं छीन सकता है। इमरान हाशमी से 30 साल की दोस्ती और ‘गनमास्टर जी9’ के लिए चियर्स।”

उन्होंने आखिरी में लिखा, “जब साल 2005 में ‘आशिक बनाया आपने’ रिलीज हुई थी, तब जिन बच्चों को कमरे में भेज दिया गया था, वो अब बड़े हो गए हैं। 2026 में वो अपने बच्चों से कहेंगे, “घर पर ये स्टंट ट्राई मत करना।”

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म में इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख, अवनीत कौर और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।