SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय शी चिनफिंग ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की

शी चिनफिंग ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की

0
2

बीजिंग, 20 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनचन में एपेक नेताओं की अनौपचारिक बैठक में भाग लेने के लिए चीन आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने संयुक्त रूप से दोनों देशों के बीच सर्वांगीण आर्थिक साझेदारी समझौते पर वार्ता शुरू करने की घोषणा की।

शी चिनफिंग ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन और इंडोनेशिया ने आपसी रणनीतिक विश्वास को और अधिक मजबूत किया है, आपसी लाभ वाले सहयोग में फलदायी परिणाम प्राप्त किए हैं, साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को एक नए स्तर पर ले गए हैं, जिससे दोनों देशों को अपने-अपने आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समर्थन किया गया है।

वर्तमान में, दोनों देशों के सामने आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने, दीर्घकालिक राष्ट्रीय स्थिरता और सुरक्षा प्राप्त करने तथा अनुकूल बाह्य वातावरण बनाने जैसे साझा कार्य हैं। दोनों पक्षों को रणनीतिक संपर्क और एकजुटता को मजबूत करना चाहिए, सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग को गहरा करना चाहिए और चीन-इंडोनेशिया साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को एक नए स्तर पर ले जाना चाहिए।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र, एपेक और चीन-आसियान जैसे बहुपक्षीय ढांचों में इंडोनेशिया के साथ समन्वय और सहयोग को मजबूत करने, आसियान को एकता और रणनीतिक स्वायत्तता को मजबूत करने में समर्थन देने, क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास की रक्षा करने, वैश्विक दक्षिण को एकजुट और मजबूत करने में नेतृत्व करने और वैश्विक शासन में सुधार और उसे बेहतर बनाने को तैयार है।

प्रबोवो ने कहा कि वह हाल के वर्षों में राष्ट्रपति शी चिनफिंग से चार बार मिल चुके हैं, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इंडोनेशिया और चीन के बीच रणनीतिक साझेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत है, जिसमें आपसी राजनीतिक विश्वास में वृद्धि, फलदायी आर्थिक सहयोग और संयुक्त समुद्री विकास में सकारात्मक प्रगति शामिल है। इंडोनेशिया एक-चीन नीति का दृढ़तापूर्वक पालन करता है। इंडोनेशियाई सरकार और जनता चीन द्वारा इंडोनेशिया के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए दिए गए दीर्घकालिक समर्थन के लिए आभारी हैं और चीन के साथ सहयोग को निरंतर गहरा करने को तैयार हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)