SGSU Advertisement
Home राज्य मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 1 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्रमदान

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 1 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्रमदान

0
7

भोपाल : 30 सितंबर।/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के अंतर्गत 1 अक्टूबर को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत कंपनी मुख्यालय सहित क्षेत्रीय एवं अधीनस्थ कार्यालयों में सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य कार्यालय परिसरों में स्वच्छता एवं सुव्यवस्था के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सामूहिक सहभागिता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल, कक्ष, टेबल, अलमारी, फाइल एवं अभिलेखों को व्यवस्थित करने के साथ ही आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई में सहभागिता करेंगे।

मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्री राकेश शर्मा ने बताया कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कंपनी मुख्यालय, गोविंदपुरा, भोपाल स्थित प्रबंध संचालक कार्यालय एवं संलग्न कार्यालयों में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों के योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें दस्ताने एवं एप्रन प्रदान किए जाएंगे तथा सम्मानित किया जाएगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्रीय एवं अधीनस्थ कार्यालयों में भी इसी प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।