SGSU Advertisement
Home राज्य मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत सामूहिक...

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान

0
13

भोपाल : 1 अक्टूबर/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय में “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर क्षेत्रीय एवं अधीनस्थ कार्यालयों में भी सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गई।

कार्यक्रम में प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से कार्यालय परिसर एवं अपने कार्यस्थल को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखने के साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की तथा अपने कार्यस्थल को व्यवस्थित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग, मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य) श्रीमती स्वाति सिंह एवं मुख्‍य महाप्रबंधक (परियोजना) श्रीमती अमिता तिवारी द्वारा सभी स्वच्छता कर्मियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में संयुक्त निदेशक (प्रशासन एवं पीजीआर) श्री दीपक चौरासे ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।