नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के बाद परिवार ने किया बंद का आह्वान, पंजाब में...
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद उनके परिजनों और न्याय की मांग कर रहे संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। गुरुवार को हल्की बारिश के बावजूद पंजाब के कई इलाकों में कामकाज ठप हो गया। इस विरोध प्रदर्शन को विपक्षी दलों, किसान संगठनों, व्यापारियों और सामाजिक समूहों का समर्थन मिला है।
मेसी इवेंट धोखाधड़ी मामला: विजिलेंस जांच की मंजूरी देने में केरल सरकार की देरी...
तिरुवनंतपुरम, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के नाम से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में पूर्व मंत्री वी. अब्दुरहिमान के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू करने के फैसले में केरल सरकार की देरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले की फाइल अभी तक राज्यपाल की मंजूरी के लिए 'लोक भवन' (राजभवन) नहीं पहुंची है।
बेंगलुरु पब में पुलिस के साथ झगड़े के बाद आंध्र प्रदेश के आईएएस अधिकारी...
अमरावती, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी विकास मरमत का तबादला कर दिया है। सरकार की ओर से यह कदम बेंगलुरु के एक पब में पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर हुई बहस के विवाद के बाद उठाया गया है।
शराब पीने के दौरान विवाद, पड़ोसी ने गला दबाकर की युवक की हत्या, लखनावली...
नोएडा, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पवन शर्मा (40) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पवन की हत्या गला दबाकर की गई। वारदात के बाद उसके शव को सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली गांव में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में मृतक के पड़ोसी ललित शर्मा को हिरासत में लिया है।
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह हरियाणा से...
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले में हुई हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की। आरोपी सितंबर 2026 में तरनतारन जिले के नौशेरा पन्नुआं में अजमीत सिंह की हत्या के मामले में वांछित था।
बिहार : नालंदा में शराब तस्करों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, गोली लगने...
बिहार शरीफ, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले में शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सिपाही अजीत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पावापुरी-गिरियक इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के पास हुई। वारदात के बाद शराब तस्कर और उनके लिए रेकी कर रहा लाइनर मौके से फरार हो गए।
‘अब तक मुख्य कारण जमीन का विवाद सामने आया है’, पूर्व कस्टम अधिकारी की...
आरा, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार का आरा गुरुवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गया। हथियारबंद अपराधियों ने कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है।
नूंह क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में वांछित गो-तस्कर शाहिद की मौत, दो आरोपी फरार
नूंह, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के नूंह जिले की क्राइम ब्रांच टीम और गो-तस्करी और एटीएम मशीन उखाड़ने में शामिल वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की मुठभेड़ हो गई, जिसमें आडवाणी की मौत हो गई। यह मुठभेड़ गुरुवार सुबह चार बजे गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र में सिलानी गांव के पास हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को सोहना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, भारतीय दूतावास ने कहा- स्थिति...
न्यूयॉर्क, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में एक हिंदू मंदिर में फायरिंग की साजिश को अंजाम देने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग से ठीक पहले ही हमलावर की राइफल जाम हो गई। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
बिहार: आरा में कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की हत्या, हमलावरों ने 8...
आरा, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के आरा में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपरधियों ने कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई। परिवार के सदस्यों ने भू-माफियाओं पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
