बिहार : नालंदा में शराब तस्करों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, गोली लगने...

बिहार शरीफ, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले में शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सिपाही अजीत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पावापुरी-गिरियक इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के पास हुई। वारदात के बाद शराब तस्कर और उनके लिए रेकी कर रहा लाइनर मौके से फरार हो गए।

‘अब तक मुख्य कारण जमीन का विवाद सामने आया है’, पूर्व कस्टम अधिकारी की...

आरा, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार का आरा गुरुवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गया। हथियारबंद अपराधियों ने कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है।

नूंह क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में वांछित गो-तस्कर शाहिद की मौत, दो आरोपी फरार

नूंह, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के नूंह जिले की क्राइम ब्रांच टीम और गो-तस्करी और एटीएम मशीन उखाड़ने में शामिल वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की मुठभेड़ हो गई, जिसमें आडवाणी की मौत हो गई। यह मुठभेड़ गुरुवार सुबह चार बजे गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र में सिलानी गांव के पास हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को सोहना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, भारतीय दूतावास ने कहा- स्थिति...

न्यूयॉर्क, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेर‍िका में एक हिंदू मंदिर में फायर‍िंग की साज‍िश को अंजाम देने से पहले ही आरोपी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया। अधिकारियों ने बताया क‍ि फायर‍िंग से ठीक पहले ही हमलावर की राइफल जाम हो गई। उसे बाद में ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया।

बिहार: आरा में कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की हत्या, हमलावरों ने 8...

आरा, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के आरा में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपरधियों ने कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई। परिवार के सदस्यों ने भू-माफियाओं पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

जेएनयू यौन उत्पीड़न मामला: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम से दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए गुरुवार को बुलाया है।

राजस्थान: सवाई माधोपुर में मार्क से सामने पेड़ पर लटका मिला युवक का शव,...

सवाई माधोपुर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के सवाई माधोपुर में पेड़ पर एक युवक का लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टता पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, एनसीआर में...

नोएडा, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने सेक्टर-63 इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नोएडा और दिल्ली के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान घायल होने के कारण अपराधी को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टीटीडी घी मिलावट घोटाला: ईडी ने जब्त की 129.85 करोड़ रुपए की संपत्ति

हैदराबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हैदराबाद जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी मिल्क प्राइवेट लिमिटेड और वैष्णवी डेयरी स्पेशलिटीज प्राइवेट लिमिटेड, उनके प्रमोटर विपिन जैन और पोमिल जैन और उनके परिवार के सदस्यों; सुकृति फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके प्रमोटर कैलाश चंद मंगला और उनके परिवार के सदस्यों; और अन्य संबंधित संस्थाओं/व्यक्तियों की 129.85 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त किया है।

मुंबई में ईडी की कार्रवाई, बर्नाडेट भरत वर्मा और पति समेत 11 लोगों के...

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई जोनल ऑफिस ने मुंबई की स्पेशल कोर्ट (पीएमएलए) में बर्नाडेट भरत वर्मा, उनके पति और 9 अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध के लिए पीएमएलए, 2002 की धारा 3 और धारा 4 के तहत प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (पीसी) दायर की है। इसी के साथ पीएमएलए स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में आरोपियों को प्री-कॉग्निजेंस नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

खरी बात