दिल्ली पुलिस ने सरकारी स्कूलों में ‘रक्षा का वचन’ अभियान का किया आयोजन

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। नई दिल्ली जिला पुलिस ने रक्षाबंधन के अवसर पर जिले भर के सरकारी स्कूलों में अपने 'रक्षा का वचन' अभियान के तहत एक विशेष सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया।

जयपुर : बुजुर्ग दंपति की हत्या का मास्टरमाइंड निकला पड़ोसी, बेड के बॉक्स में...

जयपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान पुलिस ने सायरा पुलिस स्टेशन इलाके के पुनावाली गांव में एक बुजुर्ग दंपति की मौत से जुड़े हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह अपराध दंपति को लूटने के इरादे से किया गया था।

राजकोट में 76 वर्षीय महिला के अपहरण और हत्या के मामले में ऑटो चालक...

राजकोट, 28 अगस्त (आईएएनएस)। राजकोट में एक ऑटो रिक्शा चालक को 76 वर्षीय महिला का अपहरण करने, उसके साथ यौन उत्पीड़न करने और फिर शव को अजी बांध के पास फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

झारखंडः पश्चिमी सिंहभूम में तीन लोगों की हत्या, आंगन में दफनाए गए शव बरामद,...

चाईबासा, 28 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर शवों को घर के आंगन में दफना दिया गया। इसका खुलासा वारदात के सात दिनों बाद हुआ है।

गुजरात: बिना लाइसेंस के कॉस्मेटिक मटेरियल का निर्माण करते पकड़ी गई कंपनी, 2.68 लाख...

अहमदाबाद, 28 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) ने अहमदाबाद के त्रागड़ इलाके में एक फर्म से 2.68 लाख रुपये से अधिक मूल्य के कॉस्मेटिक मटेरियल और संबंधित सामग्री जब्त की है। यह पाया गया कि उत्पादों का निर्माण और पुनर्पैकेजिंग कथित तौर पर आवश्यक लाइसेंस और गुणवत्ता परीक्षण के बिना किया जा रहा था।

अमृतसर पुलिस ने 2.9 किलो हेरोइन और 8 पिस्तौल के साथ छह तस्करों को...

अमृतसर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने एक बार फिर ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किया है।

बिहार : गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या

पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में पुरानी चौक के पास महावीरी अखाड़े जुलूस के दौरान अज्ञात हमलावरों ने 22 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी के चार मामलों को सुलझाया, चार वाहन बरामद

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के दक्षिण जिले ने कोटला मुबारकपुर पुलिस स्टेशन द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान चार मोटर वाहन चोरी के मामलों को सुलझाया और दो स्कूटी, एक ऑटो रिक्शा, एक कार सहित चार चोरी के वाहन बरामद किए।

झारखंड के लोहरदगा में कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर अपराधियों की फायरिंग, गार्ड घायल

लोहरदगा, 28 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के लोहरदगा जिले में हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार देर रात एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर जमकर उपद्रव किया। अपराधियों ने कुडू थाना क्षेत्र के महुआ टोली के पास बाईपास सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग की और वहां खड़े एक वाहन में आग लगा दी। गोलीबारी में कंपनी का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। वहीं, एक कर्मचारी बाल-बाल बच गया।

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, पति-पत्नी को किया...

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक युवा दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों साल 2024 से पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया के जरिए इस नेटवर्क से जुड़े थे।

खरी बात