केरल हाईकोर्ट से पिनाराई विजयन को बड़ी राहत, सीएमआरएल मामले में विजिलेंस जांच पर...
कोच्चि, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को बड़ी राहत देते हुए, केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को अपने एकल न्यायाधीश के एक आदेश पर रोक लगा दी है। इस आदेश में सीएमआरएल-एक्सलॉजिक मामले में उनके, उनकी बेटी वीणा, और उनके दामाद तथा सीपीआई-एम विधायक मोहम्मद रियास के खिलाफ विजिलेंस एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया था।
टीएमसी चुनाव चिन्ह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने जवाब दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाई
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ऋतब्रत बनर्जी गुट को तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह से जुड़े विवाद में चुनाव आयोग (ईसीआई) के सामने अपना जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया। साथ ही, ममता बनर्जी गुट को भी प्रतिद्वंद्वी गुट के हलफनामे पर जवाब देने के लिए 10 दिन और दिए गए हैं।
झारखंड हाईकोर्ट में जेलों में रिक्त पद भरने पर हुई सुनवाई, गृह सचिव के...
रांची, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट में राज्य की जेलों में रिक्त पड़े पदों को समय पर न भरने के मामले में सोमवार को एक महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) एमएस सोनक की खंडपीठ ने गृह सचिव के खिलाफ चल रही अवमानना की कार्यवाही की अगली तिथि 7 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है। अदालत ने गृह सचिव को कड़ा निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि यानी 7 दिसंबर तक हाईकोर्ट के आदेश का पूर्ण अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करें।
मद्रास हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश के खिलाफ पूर्व...
चेन्नई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। मद्रास हाई कोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ डीएमके नेता के.एन. नेहरू की एक पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। यह याचिका ईडी की ओर से साझा की गई सामग्री के आधार पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने के कोर्ट के पिछले निर्देश के खिलाफ दायर की गई थी।
असम में पांच साल के भीतर दोषसिद्धि दर 6.1 प्रतिशत से बढ़कर 30.88 प्रतिशत...
गुवाहाटी, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य में दोषसिद्धि दर (कनविक्शन रेट) 2021 के 6.1 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर 2026 में 30.88 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने इस सुधार का श्रेय बेहतर जांच, प्रभावी अभियोजन और बढ़ी हुई जवाबदेही को दिया है।
मानहानि मामले में राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को अपीलीय अदालत में...
सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में सोमवार को बड़ी राहत मिली। सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत चल रहे मामले में दोषमुक्त कर दिया। फैसले के बाद शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने कहा कि आदेश की प्रमाणित प्रति मिलने और कानूनी राय लेने के बाद वह फैसले को अपीलीय अदालत में चुनौती देंगे। वहीं, वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि अदालत ने शिकायतकर्ता को पीड़ित व्यक्ति की श्रेणी में नहीं माना और संबंधित टिप्पणी को मानहानिकारक भी नहीं पाया।
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़: पंडाल कलाकार और तीन चश्मदीदों से पूछताछ करेगी एसआईटी
कोलकाता, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर को हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत के मामले की जांच कर रही कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआआटी) ने पंडाल की थीम तैयार करने वाले कलाकार सुशांत सिबानी पॉल को 28 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को दीपावली पर परिवार से...
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ दीपावली मनाने के लिए घर जाने की इजाजत दे दी।
सीबीआई कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी के दोषी को 7 साल कारावास की सुनाई सजा
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को एक बयान में बताया कि नई दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित एक विशेष सीबीआई अदालत ने बैंक धोखाधड़ी के आरोपी संजीव दीक्षित उर्फ संजय शर्मा को दोषी ठहराते हुए सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 1.6 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की...
सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बड़ी राहत मिली है। सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने सोमवार को उन्हें मामले में बरी कर दिया। फैसले के दौरान राहुल गांधी अदालत में मौजूद रहे। इससे पहले वह दिल्ली से सुल्तानपुर पहुंचे और अदालत के निर्देश पर निजी बंधपत्र भी दाखिल किया।


