कर्नाटक: ईडी ने केपीएससी भर्ती घोटाले में पूर्व चेयरमैन और जेल में बंद आईएएस...

बेंगलुरु, 14 नवंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन (केपीएससी) भर्ती घोटाले मामले में एक स्पेशल कोर्ट में 8,400 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें आयोग के पूर्व चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार और जेल में बंद आईएएस ऑफिसर ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार समेत चार आरोपियों के नाम हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु में परिवार के 7 सदस्यों की हत्या करने के बाद आरोपी ने कहा,...

बेंगलुरु, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु हत्याकांड मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी इंदुशेखर ने पुलिस को बताया है कि अपने परिवार के 7 सदस्यों की हत्या करने के बाद अब उसे शांति मिली है। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी लगातार उसका अपमान करती थी और उसे बहुत ज्यादा जलील करती थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लाल किला ब्लास्ट मामला : कोर्ट में आरोपी मुजम्मिल और शाहीन सईद ने अपनी...

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट की स्पेशल एनआईए कोर्ट में आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर शाहीन सईद की दलीलें पूरी हो गई हैं। 17 नवंबर को दूसरे आरोपियों की तरफ से दलील रखी जाएगी।

जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल के छात्रों ने जीता नेशनल एंटीट्रस्ट मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026

सोनीपत, 14 नवंबर (आईएएनएस)। जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल (जेजीएलएस) की छात्राओं सुहानी रस्तोगी, स्तुति भारद्वाज और पिहू जैन ने द्वितीय सीसीआई–एमएनएलयूसीएस राष्ट्रीय एंटीट्रस्ट मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम किया है।

राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी परिवार के 5 सदस्य गिरफ्तार

जयपुर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अजमेर पुलिस ने जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए गए अपने 28वें अभियान में बांग्लादेश मूल के एक परिवार के 5 सदस्यों को पकड़ा है।

दिल्ली कोर्ट ने जासूसी मामले में आईएएफ अधिकारी पर मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने...

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) को निर्देश दिया है कि वे विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल पर मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने की प्रक्रिया में तेजी लाएं। सभरवाल को भारतीय वायु सेना की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के साथ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एसपी वेलुमणि टेंडर घोटाला: केंद्र ने 2 आईएएस अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी...

चेन्नई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के पूर्व मंत्री एस.पी. वेलुमणि से जुड़े टेंडर में अनियमितताओं के मामले में बड़ी प्रगति हुई है। केंद्र सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। मद्रास हाई कोर्ट ने केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद डीवीएसी (डायरेक्टरेट ऑफ विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन) को इन दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ विशेष अदालत में अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

परिवहन विभाग नौकरी घोटाले में विशेष अदालत की सख्त चेतावनी, कहा- देरी की तो...

चेन्नई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के बहुचर्चित परिवहन विभाग नौकरी घोटाले में विशेष अदालत ने आरोपियों को कार्यवाही में देरी न करने की कड़ी चेतावनी दी है। न्यायाधीश ने साफ कहा कि कार्यवाही में बेवजह देरी करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर आरोपी अपनी सुविधा के अनुसार 'डिस्चार्ज याचिकाएं' (आरोप हटाने की याचिकाएं) दाखिल करते हैं तो उनकी जमानत रद्द कर दी जाएगी।

दीपावली की छुट्टी में भी खुला राजस्थान हाई कोर्ट, चार मतदाताओं को दी राहत

जयपुर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बूंदी जिले की मेंडी ग्राम पंचायत के चार मतदाताओं से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए राजस्थान हाई कोर्ट दीपावली की छुट्टी के दिन भी खुला रहा। जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ (डिवीजन बेंच) ने राज्य चुनाव आयोग की अपील को खारिज कर दिया और चार मतदाताओं को मिली राहत को बरकरार रखा।

अभिषेक बनर्जी ने ईसीआई को पत्र लिखा; महत्वपूर्ण दस्तावेजों के चोरी होने की जताई...

कोलकाता, 12 नवंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने इस बात की आशंका जताई है कि पार्टी के मूल नाम 'ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' (टीएमसी) और चुनाव चिह्न 'फूल और घास' पर अपना अधिकार साबित करने के लिए आयोग को सौंपे जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों को चुराया या नष्ट किया जा सकता है।

खरी बात