भारतीय अंतरिक्ष संघ को बजट में पीएलआई, जीएसटी छूट की उम्मीद
चेन्नई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष संघ ने आगामी बजट में अंतरिक्ष अभियानों में काम आने वाले कंपोनेंट्स के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में छूट, कर अवकाश, रियायती सीमा शुल्क और बाहरी वाणिज्यिक उधार पर कम कर दर की उम्मीद जताई है।
एक्स आईओएस यूजर्स के लिए लॉगिन ऑप्शन के रूप में पेश करेगा ‘पासकीज’
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स ने अमेरिका में आईओएस यूजर्स के लिए लॉगिन ऑप्शन के रूप में "पासकीज" सपोर्ट जोड़ा है।
फिनटेक फर्म ब्रेक्स ने पुनर्गठन प्रक्रिया में 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की
सैन फ्रांसिस्को, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका स्थित फिनटेक कंपनी ब्रेक्स ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत लगभग 20 प्रतिशत कार्यबल यानी 282 कर्मचारियों की छंटनी की है।
व्रूम ने बंद किया ई-कॉमर्स परिचालन, लगभग 90 प्रतिशत नौकरियों की छंटनी
सैन फ्रांसिस्को, 24 जनवरी (आईएएनएस)। इस्तेमाल किए गए वाहनों को खरीदने और बेचने के लिए अमेरिका स्थित अग्रणी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म व्रूम ने घोषणा की है कि वह अपने ई-कॉमर्स परिचालन को बंद कर रहा है, साथ ही अपने प्रयुक्त वाहन डीलरशिप व्यवसाय को भी बंद कर रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट छोटे और सस्ते जेनएआई मॉडल पर कर रहा काम
सैन फ्रांसिस्को, 24 जनवरी (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट कथित तौर पर एआई मार्केट में ज्यादा अवसरों का लाभ उठाने के लिए सस्ते, छोटे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल पर काम कर रहा है।
एक्सिस बैंक में गिरावट के बाद सेंसेक्स ने सुबह की 400 अंक की बढ़त...
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र के बैंकों के बिकवाली के दबाव में आने के बाद बुधवार को भारतीय बाजार ने सुबह की बढ़त खो दी। सुबह 400 अंक से ज्यादा ऊपर खुलने वाला बीएसई सेंसेक्स अब 70,356 पर लाल निशान में है।
ब्राउजर में 3 नए जेनएआई फीचर गूगल क्रोम कर रहा पेश
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। गूगल क्रोम ब्राउजर में नई जेनरेटिव एआई फीचर्स पेश कर रहा है, जो आपके टैब को स्मार्ट तरीके से व्यवस्थित करेगा, एआई के साथ अपनी खुद की थीम बनाएगा और वेब पर चीजों को ड्राफ्ट करने में सहायता प्रदान करेगा।
वनप्लस भारत में करेगा मेनलाइन नेटवर्क का विस्तार, 2024 में 50,000 रिटेलर स्टोर्स के...
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड वनप्लस के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और कंपनी का लक्ष्य 2024 में देश में लगभग 50,000 मेनलाइन रिटेलर स्टोर के साथ काम करने का है।
ईबे एक हजार पूर्णकालिक कर्मचारियों, बड़ी संख्या में ठेकेदारों की छँटनी करेगा
सैन फ्रांसिस्को, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ईबे अपने लगभग एक हजार कर्मचारियों को बर्खास्त कर रहा है जो उसके पूर्णकालिक कार्यबल का नौ प्रतिशत है। इसके अलावा 'आने वाले महीनों में' ठेकेदारों को भी नौकरी से हटा देगा, जिनकी संख्या अभी नहीं बताई गई है।
भारत में लाइव गैलेक्सी एआई अनुभव लेकर आया सैमसंग
मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल में सैमसंग ने भारत में अपने पहले ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन (ओ2ओ) लाइफस्टाइल स्टोर का उद्घाटन किया।










