SGSU Advertisement
Home खबर जनवरी में थोक महँगाई घटकर 0.27 प्रतिशत हुई

जनवरी में थोक महँगाई घटकर 0.27 प्रतिशत हुई

0
114

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित देश की मुद्रास्फीति (थोक महँगाई दर) जनवरी में घटकर 0.27 प्रतिशत रह गई, जो दिसंबर में 0.73 प्रतिशत थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विनिर्मित वस्तुओं के साथ-साथ ईंधन और बिजली की कीमतों में एक साल पहले की तुलना में गिरावट आई, जिसके परिणामस्वरूप मुद्रास्फीति दर धीमी हो गई।

हालाँकि, जनवरी में खाद्य कीमतों में वृद्धि देखी गई जिसके कारण थोक मूल्य सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में रहा।

जनवरी 2024 में विनिर्माण समूह का सूचकांक (-0.21 प्रतिशत) गिरकर 139.8 रह गया। यह दिसंबर 2023 में 140.1 पर था।

विनिर्मित उत्पादों के लिए 22 एनआईसी दो-अंकीय समूहों में से नौ में कीमतों में वृद्धि देखी गई, 12 समूहों में गिरावट रही जबकि एक समूह स्थिर रहा। कुछ महत्वपूर्ण समूह जिनकी कीमतों में माह-दर-माह वृद्धि देखी गई, वे हैं – मशीनरी और उपकरण; कपड़ा; पेय पदार्थ; मोटर वाहन, ट्रेलर और अर्ध-ट्रेलर; रबर और प्लास्टिक उत्पाद, आदि।

दिसंबर 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में जिन समूहों की कीमतों में कमी देखी गई उनमें से कुछ हैं – खाद्य उत्पाद; मूल धातुएँ; अन्य विनिर्माण; रसायन और रासायनिक उत्पाद; अन्य गैर-धातु खनिज उत्पाद आदि।