Tuesday, June 16, 2026
SGSU Advertisement
Home साहित्य हर दिल का श्रंगार है होली

हर दिल का श्रंगार है होली

0
147

नैना शर्मा

रंगों का त्योहार है होली,
खुशियों की बहार है होली।
लाल, गुलाबी, नीला, पीला,
हर दिल का श्रृंगार है होली।

मिठाई की मिठास है इसमें,
अपनों का विश्वास है इसमें।
हँसी-खुशी सब गले मिलें,
प्यार का एहसास है इसमें।

ढोल नगाड़े बजते चारों ओर,
नाचें गाएँ मिलकर सब जोर।
रंग लगाओ, मन मत तोड़ो,
भूलो सारे गिले-शिकवे आज की होड़

फागुन की आई मस्ती छाई,
रंगों ने दुनिया मुस्काई।
पिचकारी से उड़ते रंग,
हर चेहरे पर खुशियाँ आई।

बीते दुख सब दूर हो जाएँ,
नए सपनों के फूल खिल जाएँ।
मन में प्रेम का दीप जले,
जीवन में खुशियों के रंग भर जाएँ।